Move to Jagran APP

मुंबई में सबसे ज्यादा अरबपति व करोड़पति, दिल्ली दूसरे, बेंगलुरु तीसरे पायदान पर

एक रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों की कुल संपदा 820 अरब डॉलर है। अति अमीरों की सूची में दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 10:11 PM (IST)
मुंबई में सबसे ज्यादा अरबपति व करोड़पति, दिल्ली दूसरे, बेंगलुरु तीसरे पायदान पर

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में सबसे ज्यादा अत्यंत अमीर लोग रहते हैं। इस शहर में 45,000 करोड़पति (मिलियेनर) और 28 अरबपति (बिलियेनर) बसते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों की कुल संपदा 820 अरब डॉलर है। अति अमीरों की सूची में दिल्ली दूसरे स्थान पर है। मिलियेनर की सूची में उन्हें स्थान मिला है जिनकी संपत्ति कम से कम एक मिलियन यानी दस लाख डॉलर (6.7 करोड़ रुपये) है और बिलियेनर की सूची में उनकी गिनती हुई है जिनकी संपदा कम से कम एक अरब डॉलर (6700 करोड़ रुपये) है।

loksabha election banner

न्यू व‌र्ल्ड वेल्थ के अनुसार मुंबई के बाद दिल्ली दूसरे और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली में जहां 22 हजार करोड़पति और 18 अरबपति हैं जबकि बेंगलुरु में 7500 करोड़पति और आठ अरबपति हैं। दिल्ली में इन अमीरों की कुल संपदा 450 अरब डॉलर और बेंगलुरु में 320 अरब डॉलर है। कुल संपदा से आशय इन लोगों की कुल निजी संपदा से है। सूची में हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, चेन्नई, गुरुग्राम भी शामिल हैं। कोलकाता में 8600 करोड़पति और 10 अरबपति हैं जबकि गुरुग्राम में 3600 करोड़पति और दो अरबपति हैं।

रिपोर्ट में किसी व्यक्ति की संपदा में उसकी संपत्ति, नकदी, शेयर और कारोबार शामिल है। इसमें उनकी देनदारी निकालकर विशुद्ध संपदा आंकी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कुल निजी संपदा जून 2016 में 5600 अरब डॉलर थी। जबकि देश में कुल 264,000 करोड़पति और 95 अरबति हैं। अति अमीरों की संख्या के लिहाज से उभरते शहरों में सूरत, अहमदाबाद, विशाखापतनम, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर और वड़ोदरा हैं। रिपोर्ट के अनुसार अगले दशक के दौरान स्थानीय वित्तीय सेवाओं, आइटी, रियल एस्टेट, हैल्थकेयर और मीडिया सेक्टर में तेज विकास से फायदा मिलेगा।

पाकिस्तानी गायक अमानत अली का बेंगलुरु कंसर्ट हुआ रद

सेना की 'जादू की झप्पी' से कश्मीर में नफरत का 'एनकाउंटर'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.