राहुुल नहीं, प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष देखना चाहते हैं 66 फीसद लोग
कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर उठ रही आवाजों के बीच 66 फीसद लोगों का मानना है कि प्रियंका गांधी राहुल गांधी से ज्यादा बेहतर पार्टी अध्यक्ष हो सकती हैं।
नई दिल्ली (जेएनएन)। कांग्रेेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी को देखने वाले समर्थकों के लिए बुरी खबर है। करीब 81 फीसद लोगों का मानना है कि उनमें कोई दम नहीं है। लोगों की राय के मुताबिक राहुल गांधी में वह बात नहीं है जो कांग्रेस का पुराना गौरव लौटा सकें। आपको यह सब जानकर हैरत जरूर हुई होगी। तो चलिए हम आपके मन में उठ रहे सवालों पर विराम लगा देते हैं।
दरअसल जागरण डॉट कॉम ने अपनी खबर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर दो सवाल किए थे। पहला सवाल था कि क्या राहुल गांधी कांग्रेस को पुराना गौरव दिलवा सकते हैं। इस सवाल के जवाब में करीब 700 वोट हासिल हो सके। इसमें से करीब 81 फीसद लोगों ने माना कि राहुल गांधी कांग्रेस काेे पुराना गौरव दिला पाने में सक्षम नहीं है। वहीं सिर्फ16 फीसद लोगों का मानना है कि उनमें कांग्रेस को पुराना गौरव वापस दिलाने की क्षमता है। करीब चार फीसद लोगों ने पता नहीं का जवाब दिया है।
चुनाव में 'ट्रंप कार्ड' साबित नहीं हो रहे राहुल, कांग्रेस को तलाशने होगा दूसरा चेहरा!
जागरण डॉट कॉम पर कांग्रेस के अध्यक्ष पद की दावेदारी से संबंधित एक अन्य सवाल में भी राहुल गांधी को लोगों ने नकार दिया है। दरअसल इस सवाल में पूछा गया था कि कांग्रेस का नेतृत्व संभालने के लिए आप किसे सबसे उपयुक्त दावेदार मानतेे हैं। इस सवाल के जवाब में हमें करीब 375 वोट मिले। इसमें करीब 66 फीसद लोगों की पहली पसंद प्रियंका गांधी रहीं। वहीं दूसरे नंबर पर 18 फीसद वोट पाकर राहुल गांधी दूसरे नंबर पर रहे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लगभग 16 फीसद वोट पाकर तीसरे नंबंर पर रहीं हैं।
सोनिया से बोले दिग्विजय, युवा हाथों को सौंपे कांग्रेस की कमान
कांग्रेस की राह और मुश्किल, कैसे लगेेगी यूपी-पंजाब की नैया पार