Move to Jagran APP

23 जून से रफ्तार पकड़ेगा मानसून

मानसून अब तक समूचे मध्य महाराष्ट्र व विदर्भ,मध्यप्रदेश का छोटा इलाका और दक्षिण छत्तीसगढ़ पर मानसून छा चुका है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM (IST)
23 जून से रफ्तार पकड़ेगा मानसून
23 जून से रफ्तार पकड़ेगा मानसून

नई दिल्ली, प्रेट्र। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते के आखिर में मानसून अपनी रफ्तार लेगा। उत्तर और मध्य भारत को जल्द ही मानसूनी सौगात बरसात बनकर मिलेगी।

loksabha election banner

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने कहा कि पश्चिमी मानसून दक्षिण गुजरात के वलसाड और पूर्वी पक्ष बंगाल में जोर पकड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक बारिश बहुत कम रही है। पर अब इसके रफ्तार 23 जून और उससे लगे पांच दिनों में पकड़ने की उम्मीद है।

मानसून अब तक समूचे मध्य महाराष्ट्र व विदर्भ,मध्यप्रदेश का छोटा इलाका और दक्षिण छत्तीसगढ़ पर मानसून छा चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी जमकर बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी केंद्र सरकार: अरुण जेटली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.