मोहनलालगंज कांड: एक और महिला थी निशाने पर
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मोहनलालगंज कांड का आरोपी गार्ड रामसेवक यादव एक और महिला के संपर्क में था। फर्जी आइडी पर लिए सिमकार्ड से उसने महिला से पांच बार लंबी बातचीत की, लेकिन यह महिला आरोपी के जाल में नहीं फंसी। मोहनलालगंज कांड में पुलिस अधिकारियों ने रामसेवक की सीडीआर निकलवाई, जिसमें इसका खुलासा हुआ। सीडीआर रिपोट
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मोहनलालगंज कांड का आरोपी गार्ड रामसेवक यादव एक और महिला के संपर्क में था। फर्जी आइडी पर लिए सिमकार्ड से उसने महिला से पांच बार लंबी बातचीत की, लेकिन यह महिला आरोपी के जाल में नहीं फंसी।
मोहनलालगंज कांड में पुलिस अधिकारियों ने रामसेवक की सीडीआर निकलवाई, जिसमें इसका खुलासा हुआ। सीडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, 14 से 16 जुलाई के बीच रामसेवक ने राजेश बनकर उन्नाव निवासी एक महिला से चार-पांच बार लंबी बातचीत की।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रामसेवक उक्त महिला को निशाने पर लेता, इससे पहले उसने मोहनलालगंज कांड को अंजाम दे डाला और पकड़ा गया। इस दौरान मामले सीबीआइ जांच की मांग को लेकर पीड़िता के परिजन रविवार शाम पांच बजे से जीपीओ पर भूख हड़ताल पर बैठ गए।
परिजनों के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने सरकार व प्रशासन पर जांच को गलत दिशा में ले जाने का आरोप लगाया।
पढ़ें: पुलिस के कई झूठ उजागर
पढ़ें: अपने ही जाल में उलझी पुलिस