Move to Jagran APP

सबके सहयोग से भारत बनेगा विश्व गुरुः भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि देश का भाग्य बदलना है, भारत को विश्व गुरु बनाना है तो सबको साथ मिलकर चलना होगा। अकेले संघ भी ठेका नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि हिंदू खड़ा होगा तो भारत ठीक होगा, भारत खड़ा होगा तो

By Sachin kEdited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 03:09 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 03:16 AM (IST)
सबके सहयोग से भारत बनेगा विश्व गुरुः भागवत

जागरण संवाददाता, देवघर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि देश का भाग्य बदलना है, भारत को विश्व गुरु बनाना है तो सबको साथ मिलकर चलना होगा। अकेले संघ भी ठेका नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि हिंदू खड़ा होगा तो भारत ठीक होगा, भारत खड़ा होगा तो दुनिया ठीक होगी।

loksabha election banner

झारखंड के देवघर में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन पर कॉलेज परिसर में आयोजित सत्र में उन्होंने कहा कि सनातन काल से जो विचार सबका बनता आ रहा है, वही संघ का है। संघ क्या है, वह यहां आकर ही जान सकते हैं। इसके लिए पैसा नहीं लगता। यह देश विविधताओं का है, कई भाषाएं हैं पर विविधता को स्वीकारना होगा। भाषा कोई भी हो लेकिन ग्रंथ का उपदेश एक ही है। भारत माता के पुत्र जब सभी एक हैं तो फिर अमानवीय क्यों हो रहे हैं? भागवत ने कहा कि आज संघ से सबकी आशा बढ़ी है, कार्यकर्ता बिना पैसे के परिश्रम कर रहे हैं। यह सब देश के लिए किया जा रहा है।

संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार की जीवन यात्रा और उनके विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि मन से स्वार्थ व अहंकार को निकाल दें। लोग कहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री कभी प्रचारक थे। संघ से ही पार्टी में जाया जा सकता है, ऐसा नहीं है। जो संघ में नहीं हैं, वह ऐसा सोचते हैं। इसलिए कार्यकर्ता को भी पक्की जानकारी रखनी होगी और जो दूर से इसे जानते हैं, उन्हें भी। उनके साथ मंच पर उत्तर-पूर्व के संघ चालक सिद्धिनाथ सिंह, झारखंड प्रांत संघ चालक देवव्रत भी थे।

आज से रांची में दो दिनों तक मंथन करेंगे संघ प्रमुख
रांची। संघ प्रमुख मोहन भागवत देवघर के बाद रविवार एवं सोमवार को रांची में संघ पदाधिकारियों के साथ देश की दशा एवं दिशा पर मंथन करेंगे। रविवार की सुबह वे देवघर से रांची पहुंचेंगे।
पढ़ेंः आरएसएस से मुकाबले को डीएसएस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.