Move to Jagran APP

मोदी का गुजरात माडल बकवास : अखिलेश

चरम पर पहुंच रहे चुनाव प्रचार के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को औरैया, कन्नौज व हरदोई में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कीं। इनमें उनका मुख्य निशाना भाजपा व नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने गुजरात के विकास माडल की खिल्ली उड़ाई और इसे बकवास करार दिया। भाजपा को चालू और झूठा प्रचार करने वाली पार्टी बता

By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 02:24 AM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 02:24 AM (IST)
मोदी का गुजरात माडल बकवास : अखिलेश

कानपुर [जेएनएन]। चरम पर पहुंच रहे चुनाव प्रचार के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को औरैया, कन्नौज व हरदोई में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कीं। इनमें उनका मुख्य निशाना भाजपा व नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने गुजरात के विकास माडल की खिल्ली उड़ाई और इसे बकवास करार दिया। भाजपा को चालू और झूठा प्रचार करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस और केंद्र की गलत नीतियों ने ही भाजपा को आगे बढ़ने का मौका दिया। अब भाजपा और मोदी को प्रदेश में समाजवादी रोकेंगे।

loksabha election banner

अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार ने कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों को लाभ देने, मुफ्त सिंचाई, मुफ्त पढ़ाई व मुफ्त दवाई के साथ हर घर तक लैपटाप पहुंचाने का काम करके दिखा दिया। यह सब गुजरात माडल में कहां है। भाजपा दस हजार करोड़ रुपये प्रचार पर खर्च कर रही है। दूसरे दल भी इसी अनुपात में धनराशि खर्च करेंगे तो आखिर भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा। भाजपा व मोदी पर असल मुद्दों से हटकर शेर, भैंस, सांड़ पर बहस करते हैं। अब तो टाफी पर भी बात हो रही है। बार-बार मोदी यूपी को शेर देने की बात कह रहे हैं। इसमें भी फरेब किया गया। दस की जगह छह शेर ही दिए। भाजपा से पहले मोदी को आरएसएस, विहिप और बजरंग दल ने चुना है। उन्होंने बसपा मुखिया को तानाशाह बताया।

राजनाथ सिंह के सपा सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा गुजरात माडल लिए घूम रही है, जो बकवास है। नरेंद्र मोदी के दिल में सभी के लिए प्रेम और बनारस में मुसलमानों का साथ मिलने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एकतरफा प्यार हमेशा निराशा ही देता है।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को एक माह तक अस्पताल आने-जाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा मुहैया कराई जाएगी। चुनाव बाद महिलाओं को दो-दो साड़ियां दी जाएंगी। उन्होंने डिंपल के लिए चुनाव में सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए सपा सरकार समाजवादी पेंशन योजना लागू करने जा रही है। प्रजापति, बाथम, विश्वकर्मा सहित 17 पिछड़ी जातियों की संख्या प्रदेश में 7.5 प्रतिशत है। इन जातियों को इसी अनुपात में योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। विधायक निधि से 25 लाख खर्च करने का प्रावधान गरीबों की मदद के लिए है।

पढ़ें : मोदी लहर तो हम पत्थर : अखिलेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.