मोदी वही करेंगे, जो मनमोहन करते थे : दिग्विजय सिंह
पाकिस्तान पर प्रधानमंत्री के रुख को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी वही करेंगे, जो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन करते थे, क्योंकि इसके अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। मनमोहन सिंह भी प्रधानमंत्री के नाते वही करते थे जो देश हित में होता था।
नईदुनिया, भोपाल। पाकिस्तान पर प्रधानमंत्री के रुख को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी वही करेंगे, जो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन करते थे, क्योंकि इसके अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। मनमोहन सिंह भी प्रधानमंत्री के नाते वही करते थे जो देश हित में होता था।
दिग्विजय ने रविवार को नईदुनिया से कहा कि मेरा ट्वीट 'बोया मोदी, निकला मनमोहन' उन मूर्खों के लिए है जो मोदी को लेकर गलतफहमी पाले हैं। वह पाकिस्तान को लेकर मनमोहन की रणनीति से हटकर कुछ नहीं कर सकते। सिंह के इस ट्वीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरण यादव का कहना है कि उनका ट्वीट अर्थपूर्ण है।