देश में मोदी की लहर: शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा के स्टार प्रचार और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि देश में मोदी की लहर है और इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। वह पूर्णिया में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
पटना। भाजपा के स्टार प्रचार और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि देश में मोदी की लहर है और इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। वह पूर्णिया में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
सिन्हा ने दावा किया कि इस बार संसद में भाजपा को तीन सौ सीटें आएंगी। जनसभा के दौरान उन्होंने प्रदेश की नीतीश और केंद्र की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार का पूरा कार्याकाल घोटाले करने में ही बीता है। इसलिए देश में इस बार बदलाव की लहर चल रही है।