अखिलेश सरकार को गिराने की तैयारी में मोदी: बेनी
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने आशंका जाहिर की है कि केंद्र सरकार अखिलेश सरकार को गिराने की तैयारी कर रही है। बाराबंकी में कल बेनी प्रसाद ने कहा इस कार्य को मूर्त रूप देने व अलोकतांत्रिक निर्णयों को अमली जामा पहनाने के लिए ही अमित शाह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा उत्तर
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने आशंका जाहिर की है कि केंद्र सरकार अखिलेश सरकार को गिराने की तैयारी कर रही है। बाराबंकी में कल बेनी प्रसाद ने कहा इस कार्य को मूर्त रूप देने व अलोकतांत्रिक निर्णयों को अमली जामा पहनाने के लिए ही अमित शाह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सपा के सभी विधायक और मंत्री विकास कायरें में कमीशन ले रहे है। अफसरशाही बेलगाम है। कर्मचारी काम नहीं करना चाह रहे हैं। भाजपा इस स्थिति का फायदा उठाना चाहती है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि केंद्र में सत्तारूढ़ कोई राजनीतिक दल प्रदेश की विधानसभा में घुसने की कोशिश करे। यह पूरी तरह अखिलेश सरकार को किसी तरह गिराकर चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि राज्यसभा में उसका बहुमत नहीं है। ऐसी स्थिति में मुलायम सिंह यादव को चाहिए कि वे प्रदेश की सत्ता की बागडोर खुद अपने हाथ में लें ताकि कम से कम दो साल भाजपा को रोका जा सके।
अमित शाह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बेनी ने कहा कि अमित शाह किसी भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पहले ऐसे अध्यक्ष हुए हैं जिन पर फर्जी एनकाउंटर कराने के आरोप है। गोधरा कांड के बाद गुजरात में भाजपा को जो कामयाबी मिली थी, उसका कारण यह था कि भाजपा हिंदुओं में यह भ्रम फैलाने में कामयाब रही थी कि यदि भाजपा सत्ता में नहीं लौटी तो मुसलमान किसी को जीने नहीं देंगे। भाजपा अमित शाह को लाकर यही प्रयोग पूरे देश में करना चाहती है। जो सफल नहीं होगा।
बेनी बाबू ने कहा कि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि भाजपा अमित शाह को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर किस चाल, चरित्र और चिंतन को जनता के सामने रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह अलोकतांत्रिक निर्णयों के लिए राजी नहीं होते इसी कारण उन्हें हटाया गया।
उन्होंने कहा कि सपा तथा केंद्र सरकार के खराब काम का विरोध कर कांग्रेस सड़क पर उतरेगी और अपने को इनसे बेहतर विकल्प साबित कर प्रदेश की सत्ता अपने हाथ में लेगी। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी बेहतर नेता के रूप में उभरेंगे और वे ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।