तानाशाह की तरह सरकार चला रहे हैं मोदी- चिदम्बरम
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदम्बरम ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें सोनिया गांधी पर असंवैधानिक तरीके से सरकार चलाने का इल्जाम लगाया गया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसकी सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छिपे हुए घातक एजेंडे पर काम
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदम्बरम ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें सोनिया गांधी पर असंवैधानिक तरीके से सरकार चलाने का इल्जाम लगाया गया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसकी सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छिपे हुए घातक एजेंडे पर काम कर रही है।
चिदम्बरम ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह हद से ज्यादा केंद्रीकृत तरीके से सरकार चला रहे है और इस तरह यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री से भारत के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर संसद नहीं चलने देने के आरोप का जबाव देते हुए कहा कि विपक्ष का काम मुद्दों को उठाना है और हम मुद्दों को उठाते रहेंगे।