हवाबाज हैं मोदी : राज बब्बर
कांग्रेस के प्रवक्ता और सांसद राज बब्बर के निशाने पर शुक्रवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रहे। राज बब्बर ने मोदी को 'फेंकू' के बाद अब नया नाम 'हवाबाज' दिया। उन्होंने कहा कि डिजाइन किए कपड़े पहनने वाले मोदी देश के 126 करोड़ लोगों पर राज करने का सपना देख रहे हैं। गुजरात छो
आगरा [जासं]। कांग्रेस के प्रवक्ता और सांसद राज बब्बर के निशाने पर शुक्रवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रहे। राज बब्बर ने मोदी को 'फेंकू' के बाद अब नया नाम 'हवाबाज' दिया। उन्होंने कहा कि डिजाइन किए कपड़े पहनने वाले मोदी देश के 126 करोड़ लोगों पर राज करने का सपना देख रहे हैं। गुजरात छोड़कर भाग रहे मोदी को पहले अपने प्रदेश के छह करोड़ लोगों को उनका हक देना चाहिए। वहां विकास के नाम पर उनके साथ छल किया जा रहा है।
संजय प्लेस स्थित एक बैंकट हॉल में कांग्रेस के जिला-महानगर कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद राज बब्बर संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी और हिटलर में कोई फर्क नहीं है। हिटलर ने बुलंदी पर जाने को उन मजबूत सिपहसलारों का ही सफाया किया जो हिमायती थे और उसे आगे बढ़ाया था। मोदी ने भी पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को लताड़कर बाहर फेंक दिया है। मोदी देश में बीजेपी नहीं अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस ने 1925 से सांप्रदायिकता फैलाने वाली शक्तियों को समाप्त करने की कोशिश की, वह नाकाम रही। मोदी ने चुटकी में बीजेपी को पीछे धकेल कर देश में अपनी सरकार बनाने का अभियान शुरू किया है। राज बब्बर ने कहा कि यह चुनाव व्यक्ति नहीं एक सोच का है। कांग्रेस मुल्क को बांटने, परंपरा व संस्कृतियों का मजाक उड़ाने वाली शक्तियों से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीयता व हिंदुस्तान को बचाना है तो अपने स्कूल, घर, संगठन व गुजरात से भागने वाले को वापस भेजना होगा। उन्होंने आगाह किया कि जो अपने घर- परिवार का ख्याल नहीं रख सका, वह देश का क्या भला करेगा। एक रुपये में करोड़ों की जमीन देने वाले के हाथ में सत्ता आई तो वह देश भी बेच देगा।
पढ़ें : गाजियाबाद में बोले राज बब्बर, एक घर बनाऊंगा, तेरे घर के सामने