मोदी सरकार की राह आसान, बिहार से लेकर दिल्ली तक राजग मजबूत
भाजपा और जदयू के गठबंधन से बिहार से लेकर दिल्ली तक राजग मजबूत होगा। जदयू अब केंद्र में भी राजग का हिस्सा होगा।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 27 Jul 2017 02:49 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 01:05 PM (IST)
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा और जदयू के गठबंधन से बिहार से लेकर दिल्ली तक राजग मजबूत होगा। जदयू अब केंद्र में भी राजग का हिस्सा होगा। इससे मोदी सरकार के लिए भी राह आसान हो जाएगी। दरअसल, राज्यसभा में जदयू के 10 सदस्य हैं। इससे 245 सदस्यों वाले उच्च सदन में सत्ता पक्ष की ताकत 75 से बढ़कर 85 हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में विधेयक पारित कराना अब तक सरकार के लिए चुनौती रही है। उम्मीद है कि संख्याबल में मजबूत होने से सरकार का काम कुछ आसान हो जाएगा। अगले महीने होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में भी इसका असर दिख सकता है और जदयू को मोदी सरकार में जगह दी जा सकती है।
यह भी पढें: बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें