लच्छेदार भाषणों से देश नहीं चलता: मोदी
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि देश ल'छेदार भाषणों से नहीं चलता। देश की अर्थव्यस्था को पटरी में लाने के लिए विश्वास का माहौल चाहिए।
गांधीनगर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि देश लच्छेदार भाषणों से नहीं चलता। देश की अर्थव्यस्था को पटरी में लाने के लिए विश्वास का माहौल चाहिए।
मोदी ने कहा देश को चलाने के लिए नेतृत्व क्षमता महत्वपूर्ण फैक्टर है। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था बदतर स्थिति में पहुंच गई है। देश की प्राकृतिक संपदा का सही सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। देश में निराशा का कारण है कि लोग अपने जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि मोदी जी आप अपनी जिम्मेदारियों से भागेंगे तो नहीं इस सवाल का मैं उन्हें एक ही जवाब देता हूं कि अगर भागना होता तो मोदी पैदा ही नहीं होता।
उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए उद्योगों का विकास जरूरी है। हम चाहते हैं कि प्राकृतिक संसाधनों का पूरा उपयोग हो। ऊर्जा सेक्टर को आधुनिक बनाना होगा, 20 हजार मेगावाट के बिजली के कारखाने बंद हैं। मोदी ने कहा, विकास के लिए युवाओं को जोड़ना बहुत जरूरी है। इस संप्रग सरकार में लोगों का भरोसा कम हुआ है। देश में पलायनवाद एक फैशन के रूप में उभर रहा है। कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। प्रतिबद्धता के अभाव में देश को नुकसान हो रहा है। गरीबों को विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनाना होगा। लोगों का समर्थ बनाना होगा।
उन्होंने कहा, भारत की विविधता दुनिया का ध्यान खींच रही है। अगले 5-10 सालों में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने से फायदा होगा, परंतु सरकार नीतियों साफ नहीं है।
पढ़ें: सलमान खान बोले नरेंद्र मोदी की 'जय हो'
बाबा रामदेव बोले, मोदी हर मर्ज की दवा
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर