Move to Jagran APP

मॉडल ने आइपीएस अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

एक मॉडल द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त रमेश लोखारे ने बताया, 'मॉडल द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) सुनील परासकर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।'

By Edited By: Published: Thu, 24 Jul 2014 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jul 2014 07:18 PM (IST)
मॉडल ने आइपीएस अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मुंबई। एक मॉडल द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

loksabha election banner

सहायक पुलिस आयुक्त रमेश लोखारे ने बताया, 'मॉडल द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) सुनील परासकर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।' पुलिस के मुताबिक मॉडल का आरोप है कि परासकर ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। परासकर कुछ महीने पहले मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी क्षेत्र) थे। इस समय वह पुलिस मुख्यालय में डीआइजी (प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स यूनिट) हैं। मॉडल का आरोप है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रहने के दौरान परासकर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कहा है कि परासकर के पास कुछ काम से जाने के दौरान उन्होंने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मॉडल ने एक होटल में यौन उत्पीड़न संबंधी साक्ष्य भी सौंपे हैं।

पढ़ें : फौजियों ने ट्रेन में की छेड़खानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.