Move to Jagran APP

फीरोजाबाद में मिस्डकाल से बने प्यार के हमराही और आ गई बरात

प्यार झुकता नहीं। प्यार के हमराहियों की यह कुछ हटकर कहानी है, जिसमें प्यार को झुकना नहीं पड़ा। एक लड़के-लड़की के बीच मिस्ड कॉल से प्यार हुआ। मिलने में बाधाएं थीं इसलिए दोस्त मध्यस्थ बना लिए। यहां भी प्यार की कोपलें फूट पड़ीं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 09:29 PM (IST)
फीरोजाबाद में मिस्डकाल से बने प्यार के हमराही और आ गई बरात

लखनऊ। प्यार झुकता नहीं। प्यार के हमराहियों की यह कुछ हटकर कहानी है, जिसमें प्यार को झुकना नहीं पड़ा। एक लड़के-लड़की के बीच मिस्ड कॉल से प्यार हुआ। मिलने में बाधाएं थीं इसलिए दोस्त मध्यस्थ बना लिए। यहां भी प्यार की कोपलें फूट पड़ीं। अब दोनों लड़के अपनी प्रेमिकाओं से मिलने के लिए उनके गांव जा रहे थे लेकिन गांव वालों ने पकड़ लिया। फीरोजाबाद के गांवों में पहले हंगामा हुआ फिर पंचायत बैठी। इसमें दोनों पक्षों को सुनने के बाद शादी के बंधन का फैसला सुनाया। एक लड़की की बरात रवाना हो गई, जबकि दूसरी के परिजन पहले कोर्ट मैरिज और फिर फेरों के लिए तैयार हुए हैं। मामला फीरोजाबाद के कौरारा गांव का है। फीरोजाबाद सैलई अंबेडकर पार्क के विजय की गलती से कौरारा की रश्मि (सभी नाम बदले हुए) के फोन पर मिस्ड कॉल चली गई। इस पर दोनों के बीच पहले वार्ता, फिर दोस्ती का दौर चलने लगा। धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। धीरे-धीरे प्यार बढ़ाना है की बातें हुईं। परंतु मामला ४० किमी दूर का था तो लड़की के पास के गांव तिलियानी के संजय से विजय ने दोस्ती की। इस बीच रश्मि ने अपनी सहेली संध्या की मुलाकात संजय से करा दी। इसके बाद इन दोनों के बीच भी वार्ता होने के साथ नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों युवक अपनी प्रेमिकाओं से बीच-बीच में मुलाकात भी करते। बीते दिनों दोनों युवक अपनी प्रेमिकाओं से मिलने गांव कौरारा जा पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें पकड़ लिया। दोनों के बारे में जानकारी की। पता चला कि दोनों युवतियां व लड़के सजातीय हैं।

prime article banner

आखिर दोनों लड़कों के परिजनों को गांव बुलाकर घर की ही पंचायत हुई। इसमें शादी की बात बन गई। शुक्रवार को तिलियानी गांव से संध्या के यहां शादी को बरात रवाना हो गई। वहीं रश्मि की विजय से कोर्ट मैरिज पर रजामंदी हुई है। शुक्रवार को किसी कारणवश कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी, जो शनिवार या सोमवार को होगी। इसके बाद दोनों रीति-रिवाज के साथ फेरे लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.