मथुरा में दो ट्रकों की भिड़ंत में 11 की मौत, कई घायल
मथुरा में आज तड़के करीब पांच बजे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज गति से आते दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि इसमें मौजूद ग्यारह लोगों की मौत हो गई और करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि पांच गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया गया है।
लखनऊ। मथुरा में आज तड़के करीब पांच बजे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज गति से आते दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि इसमें मौजूद ग्यारह लोगों की मौत हो गई और करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि पांच गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया गया है।
दिल्ली-आगरा नेशनल हाइवे पर कल देर रात एक्सल टूटने के कारण एक ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। कोसीकला थाना क्षेत्र के कोटवन में खड़े इस ट्रक में फिरोजबाद के चंदनपुरा गांव के करीब दो दर्जन मजदूर सो रहे थे। इन मजदूरों को काम से हरियाणा जाना था। आज तड़के करीब पांच बजे खड़े ट्रक से एक अनियंत्रित ट्रक की भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक करीब सौ मीटर की दूरी पर जाकर पलट गये। इस हादसे में 11 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनमें आठ पुरुष, दो महिला तथा एक बच्चा है। घायलों का मथुरा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को आगरा रेफर किया गया है। घायल भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।