लड़की के पेट से निकाला चार किलो बालों का गुच्छा
किर्गिस्तान के डॉक्टरों ने सर्जरी कर एक लड़की के पेट से चार किलो का गेंदनुमा बालों का गुच्छा निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। मेट्ऱोडॉटकोडॉटयूके के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि बातकेन प्रांत की 18 वर्षीय आईपेरी अलेक्सीवा ने अपने बालों का ऊपरी हिस्सा चबा लिया था। यही नहीं, उसने घर की कालीन में लगा ढेर सारा ऊन भी चबा डाला था।
लंदन। किर्गिस्तान के डॉक्टरों ने सर्जरी कर एक लड़की के पेट से चार किलो का गेंदनुमा बालों का गुच्छा निकालकर उसे नई जिंदगी दी है।
मेट्ऱोडॉटकोडॉटयूके के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि बातकेन प्रांत की 18 वर्षीय आईपेरी अलेक्सीवा ने अपने बालों का ऊपरी हिस्सा चबा लिया था। यही नहीं, उसने घर की कालीन में लगा ढेर सारा ऊन भी चबा डाला था। इससे उसका वजन कम होने लगा था और वह कुछ भी नहीं खा पा रही थी। यहां तक कि उसका पानी पीना मुश्किल हो गया था।
हालत बिगड़ते देखकर इलाज के लिए उसे राजधानी बिशकेक लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि तीव्र डिहाईड्रेशन और कुपोषण के कारण उसकी सर्जरी करना जरूरी था। सर्जरी करने वाले डॉक्टर बहादिर बेबजोव के मुताबिक, बालों और ऊन केकारण उसका पेट बहुत ज्यादा फूल गया था और अंदर रिसाव भी होने लगा था। उन्होंने बताया कि हमारे पास सर्जरी के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। ऑपरेशन के बाद अलेक्सीवा पूरी तरह स्वस्थ है। उसने वादा किया है कि अब कभी वह अपने बाल नहीं खाएगी।