राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सोनिया गांधी ने मंगलयान पर वैज्ञानिकों को दी बधाई
नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित मंगलयान के सफल प्रक्षेपण के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो] के वैज्ञानिकों को मंगलवार को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा है कि इस कामयाबी पर हर भारती
नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित मंगलयान के सफल प्रक्षेपण के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो] के वैज्ञानिकों को मंगलवार को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा है कि इस कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है।
पढ़ें : मंगलयान का सफर: मोदी ने दी बधाई, बेदी की आंखों से निकले खुशी के आंसू
इसरो के अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन को भेजे अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, मैं मंगलयान के सफल प्रक्षेपण के लिए आपको और आपकी टीम को बधाई देता हूं। मंगलयान का प्रक्षेपण हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर साबित होगा। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। यह दिन अंतरिक्ष विज्ञान का राष्ट्रीय लक्ष्य हासिल करने के लिए हमारे वैज्ञानिकों को नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि अपनी टीम के सभी सदस्यों तथा इस मिशन से जुडे़ अन्य लोगों को मेरी बधाई प्रेषित करें। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा है कि उनकी इस शानदार कामयाबी पर आज हर भारतीय को गर्व है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर