जेलों पर हमले के फिराक में नक्सली, आइबी ने जारी किया अलर्ट
आइबी ने अलर्ट जारी किया है झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमा पर लगभग 500 नक्सलियों की बैठक हुई है। बैठक में नक्सली बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। आइबी के मुताबिक इस बार नक्सलियों के निशाने पर देश के 12 जेल और सुरक्षाबल होंगे।
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले के बाद नक्सलियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब नक्सली जेलों और सुरक्षाबलों पर हमला करने की फिराक में हैं। हमले की ये जानकारी खुफिया एजेंसी आइबी ने जारी की है।
आइबी ने अलर्ट जारी किया है झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमा पर लगभग 500 नक्सलियों की बैठक हुई है। बैठक में नक्सली बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। आइबी के मुताबिक इस बार नक्सलियों के निशाने पर देश के 12 जेल और सुरक्षाबल होंगे। खुफिया एजेंसी की इस सूचना के बाद छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उधर सुकमा में नक्सली हमले और फिर जेलों पर हमले की साजिश की खबर के बाद कांग्रेस नेता व पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा है कि देश में नक्सल समस्या बढ़ती ही जा रही है। उन्होने कहा कि इससे निपटने के लिए गृह मंत्रालय को ज्यादा से ज्यादा फंड देने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार से भी आग्रह करते हैं कि नक्सलियों से निपटने के लिए और फंड दिये जाए।
ये भी पढ़ेंः सुकमा नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के घर आंसुओं का सैलाब
ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में 400 नक्सलियों का जवानों पर हमला, 7 शहीद, 10 घायल