मनमाने रवैये को लेकर राहुल पर पहले भी लगे हैं आरोप
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मनमाने रवैये से नाराज और इसके चलते केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दरकिनार कांग्रेस के पुराने नेताओं के बागी होने की पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन की कहानी कोई पहली नहीं है। पिछले ही साल से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़े पुराने नेताओं ने
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मनमाने रवैये से नाराज और इसके चलते केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दरकिनार कांग्रेस के पुराने नेताओं के बागी होने की पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन की कहानी कोई पहली नहीं है। पिछले ही साल से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़े पुराने नेताओं ने पार्टी से किनारा किया है।
1.) राजस्थान से विधायक भंवर लाल शर्मा ने नाराज होकर पार्टी छोड़ते हुए 2014 में कहा था कि राहुल को कांग्रेस के सर्कस का एमडी कहा था।
2.) केरल के पूर्व मंत्री टीएच मुस्तफा ने कहा था राहुल जोकर की तरह बर्ताव करते हैं। इसलिए कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हारी। उन्हें हटाकर प्रियंका गांधी को नया पार्टी अध्यक्ष बनाया जाए।
3.) पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता गुफरान आजम ने जुलाई 2014 में कहा कि विपक्षी दल राहुल को मुन्ना, पप्पू और कम दिमाग वाला नेता बुलाते हैं। उन्होंने सोनिया पर आरोप लगाया कि बिना नेतृत्व गुण वाले राहुल को वह पिछले दस सालों से पार्टी पर थोप रही हैं।
जयंती के आरोपों के पीछे छिपा है उनका गुप्त मकसद: कांग्रेस
4.) पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह ने 2014 में कहा, राजनीति के लिए अंदर आग होनी चाहिए। वह आग राहुल में नहीं है।
5.) जीके वासन ने 3 नवंबर 2014 को कांग्रेस छोड़ते हुए कहा कि हाईकमान दिल्ली के कुछ नेताओं के कुप्रबंधन को नजरअंदाज करके राज्य इकाई की उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने तमिलनाडु में नई पार्टी की घोषणा की।
6.) मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थानहावला ने पिछले साल पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस ने अपनी गलतियों का खामियाजा उठाया है।
'संप्रग काल में मंजूर और खारिज की गई योजनाओं की होगी समीक्षा'