Move to Jagran APP

उमा भारती के संपर्क में सपा के विधायक

केंद्रीय जल संसाधन तथा गंगा अभियान मंत्री उमा भारती का दावा है कि उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के एक दर्जन से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं। झांसी से सांसद उमा भारती इस मामले को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उठाने की योजना बना चुकी हैं।

By Edited By: Published: Mon, 21 Jul 2014 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jul 2014 01:11 PM (IST)
उमा भारती के संपर्क में सपा के विधायक

लखनऊ। केंद्रीय जल संसाधन तथा गंगा अभियान मंत्री उमा भारती का दावा है कि उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के एक दर्जन से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं। झांसी से सांसद उमा भारती इस मामले को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उठाने की योजना बना चुकी हैं।

loksabha election banner

उमा भारती ने झांसी में कल फिर दोहराया कि सत्ताधारी दल के कई विधायक उनके सम्पर्क में हैं। वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने इस मुद्दे को उठा चुकी हैं। अब इस मामले को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रखा जाएगा। झांसी से सांसद उमा भारती ने कहा लोकसभा चुनाव के समय दिए गए वह अपने बयान पर कायम हैं। अब इन सत्ताधारी विधायकों को लेकर पार्टी फोरम में चर्चा कराएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। सपा मुखिया मुलायम सिंह तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयानों से दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार को नैतिक तौर पर रहने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने नदी जोड़ो अभियान पर कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ने का प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के पर्यावरण, विस्थापन व अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद ही सामने आया है। यह अभी कैबिनेट में जाएगा। अभियान राज्य सरकारों की सहमति से ही आगे बढ़ाया जाएगा। इस अभियान में विस्थापित लोगों को बेहतर सुविधाएं दिलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड पैकेज में व्यवस्थागत खामी है, जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पढ़ें: नोएडा में मां-बेटी की हत्या, जली कार में पति की लाश पर संशय

पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए कई आइएएस अफसर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.