Move to Jagran APP

आज होगा UP के CM का एलान, मनोज सिन्हा पहुंचे विश्वनाथ धाम

यूपी के सीएम का एलान आज किया जाएगा। इस रेस में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्‍हा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। उन्‍होंने वाराणसी जाकर कालभैरव मंदिर में पूर्जा अर्चना भी की।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sat, 18 Mar 2017 06:13 AM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 09:35 AM (IST)
आज होगा UP के CM का एलान, मनोज सिन्हा पहुंचे विश्वनाथ धाम
आज होगा UP के CM का एलान, मनोज सिन्हा पहुंचे विश्वनाथ धाम

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। शनिवार को भाजपा विधायकों की बैठक में सिन्हा के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। इस बीच मनोज सिन्‍हा शनिवार सुबह-सुबह वाराणसी के प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। वैसे, मुख्यमंत्री पद की रेस में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, सुरेश खन्ना सहित पार्टी के कई और वरिष्ठ नेताओं के नाम भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

loksabha election banner

गाजीपुर से तीसरी बार सांसद बने मनोज सिन्हा, रेल राज्यमंत्री व संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। वर्ष 1982 में बीएचयू छात्रसंघ अध्यक्ष रहे सिन्हा आइआइटी बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक किए हुए है। गोल्ड मेडेलिस्ट रहे सिन्हा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सिन्हा का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे होने पर जहां उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है वहीं प्रशासन की सक्रियता भी दिखने लगी है।

गाजीपुर संवाददाता के अनुसार शनिवार को मनोज सिन्हा वहां एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली से शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे सिन्हा रात्रि विश्राम कर सुबह गाजीपुर जाएंगे। गाजीपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की दिवंगत माताश्री के त्रयोदशाह में शामिल होने के लिए सिन्हा उसके पैतृक गांव बरहट (शादियाबाद) जाएंगे।

मोहनपुरा भी जाएंगे

सिन्हा अपने पैतृक गांव मोहनपुरा जाएंगे और मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। उनके आने की खबर के साथ उनके मकान परिसर स्थित ठाकुरजी मंदिर की देर रात साफ सफाई कराई गई।

यह भी पढ़ेंः UP की जीत में मुस्लिम महिलाओं का अहम योगदान, BJP के पक्ष में की वो‍टिंग

यह भी पढ़ेंः यूपी-उत्तराखंड चुनावों में भारी जीत से भाजपा चुनेगी अपनी पसंद का राष्ट्रपति

यह भी पढ़ेंः गोवा के पूर्व विधायक ने कहा, दिग्विजय सिंह को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.