Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार को लेकर छलका सीएम खट्टर का दर्द, बोले- अपने भी डालते हैं दबाव

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सोमवार को रहस्योद्घाटन किया कि बेईमानी के लिए उनके ऊपर अपने भी दबाव डालते हैं, मगर वे किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 09:06 PM (IST)
भ्रष्टाचार को लेकर छलका सीएम खट्टर का दर्द, बोले- अपने भी डालते हैं दबाव
भ्रष्टाचार को लेकर छलका सीएम खट्टर का दर्द, बोले- अपने भी डालते हैं दबाव

फरीदाबाद [जेएनएन]। देश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में अब हरियाणा के सीएम मनोहल लाल खट्टर भी शामिल हो गए हैं। सीएम खट्टर का भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया गया बयान बेहद खास और अहम है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ न सिर्फ विरोधियों पर हमला बोला है बल्कि अपनों को भी नहीं छोड़ा है।

loksabha election banner

असल में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सोमवार को रहस्योद्घाटन किया कि बेईमानी के लिए उनके ऊपर अपने भी दबाव डालते हैं, मगर वे किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। भ्रष्टाचार करने वालों का जमाना गया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि 'सरकार चले न चले, बेईमानों को सरकार का संरक्षण नहीं मिलेगा'।

यह भी पढ़ें: दर-दर ठोकर खाने को मजबूर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, सोनिया को खत लिख बयां किया दर्द

राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस के नेता 

सीएम खट्टर कांग्रेस नेताओं पर भी आक्रामक होकर बोले। उन्होंने कहा कि एसवाईएल सहित प्रदेश के विकास के कई मुद्दे लेकर वे प्रधानमंत्री से मिले तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा कहते हैं कि मुख्यमंत्री उन्हें अपने साथ लेकर नहीं गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता राजनीति कर रहे हैं। सरकार का प्रतिनिधिमंडल जब राष्ट्रपति और गृहमंत्री से मिला तो विपक्ष के नेता भी साथ गए थे।

कांग्रेस ने किया 2.5 करोड़ लोगों का अपमान

सीएम ने कहा अब कांग्रेस के नेता जो भाषा बोल रहे हैं वह प्रदेश के 2.5 करोड़ लोगों का अपमान है, क्योंकि वे जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री के नाते प्रधानमंत्री से मिलने गए थे। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेसियों को यदि मिलना है तो वे अब अपनी नेता सोनिया गांधी से मिलें और उनसे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को समझाने के लिए कहें। कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। हरियाणा में कांग्रेस नेता अलग और पंजाब में अलग बात करते हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर बरसीं बरखा, बोलीं- कांग्रेस में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं

कांग्रेस को दिया जवाब 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेसियों के इस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी कि भाजपा सरकार उनकी घोषणाओं का फीता काट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में दस साल के शासन में 6500 घोषणाएं की, जबकि भाजपा सरकार ने अब तक 3500 घोषणाएं की हैं इनमें से 44 फीसद पूरी हुई हैं। दस साल में तो भाजपा सरकार की 11 हजार से भी अधिक घोषणाएं होंगी।

भाजपा सरकार कांग्रेस की घोषणाओं को पूरा करेगी

सीएम ने कहा कि एक नवंबर 2013 को गोहाना रैली में कांग्रेस ने कई घोषणाएं कीं, जबकि उन्हें पता चल गया था कि अब वे सत्ता में नहीं आएंगे। ये घोषणाएं यदि वे 2005-06 में करते तो 2014 तक पूरा कर लेते। मनोहर लाल ने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की घोषणाओं को भी बिना भेदभाव पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस पर 'लवली वार', शीला दीक्षित को बताया बोझ, माकन को कहा आरामपसंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.