Move to Jagran APP

वर्ष 2007 में रूस में क्रैश होने से बचा था मनमोहन सिंह का विमान !

साल 2007 में रूस की यात्रा पर गए तत्कालीन प्रधानमंत्री का विमान क्रैश होने से बचा था।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 08:46 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 11:51 AM (IST)
वर्ष 2007 में रूस में क्रैश होने से बचा था मनमोहन सिंह का विमान !

नई दिल्ली। साल 2007 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक हवाई हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे। 11 नवम्बर 2007 को रूस के दौरे पर रवाना हुए पूर्व पीएम का प्लेन मॉस्को में लैंडिंग के वक्त क्रैश होने से बचा था।

loksabha election banner

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, एयर इंडिया वन के विमान बोइंग 747 ने लैंडिंग के वक्त अपने लैंडिंग गियर को नीचे नहीं किया था। मॉस्को एटीसी द्वारा ध्यान दिलाए जाने के बाद ही विमान के पहियों को नीचे किया गया था।

फ्लाइट के डेटा रिकॉर्डर के मुताबिक, वीवीआईपी विमान इलेक्ट्रॉनिक ग्लाइड स्लोप के नीचे उड़ रहा था। बता दें, इलेक्ट्रॉनिक ग्लाइड स्लोप विमान का रास्ता होता है। इसी रास्ते को देखकर विमान रनवे पर उतरता है।

सोलर इंपल्स-2 ने रचा इतिहास, बिना ईंधन के पूरा किया दुनिया का चक्कर

एक सीनियर कमांडर ने बताया कि "एफडीआर डेटा के मुताबिक विमान काफी कम उंचाई पर आ गया था ये काफी हैरानी वाली बात है। इसके साथ ही, मॉस्को एटीसी ने बताया कि विमान के लैंडिंग गियर नीचे नहीं है। जिसके बाद कॉकपिट में एक अलार्म भी बजा था।"

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दावा, रघुराम राजन बनना चाहते थे RBI गवर्नर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.