सत्ता की चाबी सोनिया के पास, मनमोहन पिंजरे के पंछी : शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि संप्रग सरकार की चाबी तो सोनिया गांधी के पास है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह महज पिंजरे के पंछी हैं। फाइल कैसी भी हो फाइनल मैडम ही करती है। मां-बेटे कृषि विकास की बात करते हैं पर दोनों से पूछेंगे तो यह नहीं बता पाएंगे कि प्याज जमीन के ऊपर लगता है या नीचे।
नई दुनिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि संप्रग सरकार की चाबी तो सोनिया गांधी के पास है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह महज पिंजरे के पंछी हैं। फाइल कैसी भी हो फाइनल मैडम ही करती है। मां-बेटे कृषि विकास की बात करते हैं पर दोनों से पूछेंगे तो यह नहीं बता पाएंगे कि प्याज जमीन के ऊपर लगता है या नीचे। वह शुक्रवार को मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आमसभा को संबोधित कर रहे थे।
शिवराज ने कहा कि हमारा दूल्हा तो नरेंद्र मोदी तय है पर कांग्रेस की बरात बिना दूल्हे के ही निकल रही है। घोड़ी खाली ही चल रही है। अभी तो यह भी तय नहीं है कि इस पर कौन बैठने वाला है। यह चुनाव देश को बचाने का है। विकास के दो पहिये केंद्र व राज्य होते हैं और दोनों ही पहिये एक होंगे तो कोई विकास से नहीं रोक पाएगा। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था पर यह घटने के बजाय बढ़ती ही चली गई।