पत्नी और पुत्री की गला रेता
बिहार के गया जिले के चेरकी सहायक थाना क्षेत्र मे रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री की गला रेत दी। पुत्री की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गया। बिहार के गया जिले के चेरकी सहायक थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री की गला रेत दी। पुत्री की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के प्रभारी रतन लाल ठाकुर ने सोमवार को बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र का विनोद पासवान रविवार को अपनी पत्नी और पुत्री को लेकर अपने ससुराल डिरमा गांव जा रहा था। रास्ते में देर हो गई और उसने के डिरमा गांव के कुछ पहले धारदार हथियार से पत्नी देवंती देवी और पुत्री रानी का गला रेत दिया। दोनों को मृत समझ कर दिखावे के लिए वह खुद भी अपने गले में जख्म कर लिया और इसकी सूचना ससुराल वालों को दे दी।
ससुराल के लोगों ने आकर देखा और सभी को गया अस्पताल ले आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने रानी को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवंती को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। होश में आने के बाद देवंती ने पूरे मामले की जानकारी दी। ठाकुर के मुताबिक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर