दुष्कर्म के विरोध पर महिला को जिंदा जलाया
मुजफ्फरनगर के सिसौली में एक विवाहित ने पड़ोस की महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर उसने महिला के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसको आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। विवाहिता के पति ने थाना
लखनऊ। मुजफ्फरनगर के सिसौली में एक विवाहित ने पड़ोस की महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर उसने महिला के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसको आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। विवाहिता के पति ने थाना भौराकलां पर युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
मुजफ्फरनगर के थाना भौराकलां पर तहरीर के अनुसार, टिल्लू 15 दिन से उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। बुधवार रात करीब 12 बजे टिल्लू उसके घर पहुंचा और पत्नी को जबरन मोबाइल फोन देकर उसमें सिम कार्ड डालकर बात करने को कहा। यह बात उसकी पत्नी ने अपने पति को बता दी। कल तड़के टिल्लू उसके मकान में फिर घुसा। उस समय महिला का पति घूमने गया था। आरोप है कि टिल्लू ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी पत्नी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो टिल्लू ने मिट्टी का तेल उसकी प8ी पर छिड़क दिया और आग लगा दी। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने विवाहिता की आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला लगभग तीस फीसद जल चुकी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जबकि वह फरार है। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सिसौली, भौरा खुर्द में दर्जनों स्थानों पर दबिश दी गई है।