घरेलू विवाद में पति ने महिला की नाक और चोटी काटी
किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया। गुस्साए पति ने पहले तो पत्नी को जमकर पीटा। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पहले तो कैंची से पत्नी की चोटी काटी और बाद में नाक काट डाली। खून से लथपथ महिला कोतवाली पहुंची और
पूरनपुर [जासं]। किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया। गुस्साए पति ने पहले तो पत्नी को जमकर पीटा। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पहले तो कैंची से पत्नी की चोटी काटी और बाद में नाक काट डाली। खून से लथपथ महिला कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इसमें पति के खिलाफ सिर्फ एनसीआर दर्ज की है।
पूरनपुर देहात क्षेत्र के मुहल्ला अहमदनगर निवासी जानआलम की सुबह उसकी पत्नी रूबीना से किसी बात को लेकर नोकझोंक होने लगी। गालीगलौज के बाद पति ने उसकी लात घूसे से पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद पति का गुस्सा यहीं पर शांत नही हुआ।
पति ने घर में रखी कैंची को उठा लिया और पत्नी की गर्दन पकड़कर उसकी चोटी काट दी। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो उसकी नाक भी काटने लगा। बचाव करने के दौरान महिला की हाथ की उगली भी नाक के साथ कट गई।
पति जब चला गया तो महिला खून से सनी कोतवाली पहुंच गई। पुलिस को आप बीती सुनाने के बाद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति जान आलम के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की है। इसके बाद मेडिकल के लिए महिला को पीलीभीत भेजा है।