पं. बंगाल में ममता की ताजपोशी, दूसरी बार लींं मुख्यमंत्री पद की शपथ
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। ममता के साथ उनके 42 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं हैं। राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ममता बनर्जी ने बांग्ला भाषा में शपथ लिया। ममता के साथ उनके 42 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री बनने वाले विधायकों ने बंगाल की पारंपरिक भेष में शपथ ली। इसके अलावा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, नेपाली और संथाली भाषा में भी कुछ विधायकों ने शपथ ली।
ये भी पढ़ेंः दूसरी बार बंगाल की सीएम बनीं ममता बनर्जी, सियासी सफरनामे पर एक नजर
ममता बनर्जी की ताजपोशी महानगर के रेड रोड पर आयोजित शपथ समारोह में हुई। इस दौरान देश-विदेश की नामी हस्तियां भी मौजूद रहीं। वहीं अपने समर्थकों पर हो रहे हमले से नाराज राज्य की विपक्षी पार्टियों में माकपा, भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
दूसरी बार पं. बंगाल की CM बनी ममता, देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें- ममता के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेगी कांग्रेस
वीवीआइपियों का जमावड़ा
शपथ समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की सूची काफी लंबी है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रतिनिधि, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, बाबुल सुप्रियो, पीयूष गोयल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राजद प्रमुख लालू प्रसाद और कांग्रेस नेता फारुख अब्दुल्ला सहित कई अन्य राजनीतिक हस्तियां पहुंची थीं।
बांग्लादेश ने भेजी साड़ी, 20 किलो हिलसा मछली
ढाका : बांग्लादेश ने ममता बनर्जी के लिए एक विशेष जामदानी साड़ी, 20 किलो हिलसा मछली और शीरा भेजी है, जिसे एक वरिष्ठ मंत्री शुक्रवार को शपथग्रहण समारोह में उन्हें भेंट की।