नारायण साईं मामले के मुख्य गवाह को गोलियों से भूना
आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं के खिलाफ बलात्कार के मामले में मुख्य गवाह महेंद्र चावला को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। महेंद्र को दो गोलियां लगी हैं। उनको पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पानीपत। आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं के खिलाफ बलात्कार के मामले में मुख्य गवाह महेंद्र चावला को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। महेंद्र को दो गोलियां लगी हैं। उनको पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि महेंद्र चावला के ऊपर उनके घर के बाहर ही गोलियां चलाई गईं। महेंद्र को इस हमले में दो गोलियां पीछे की ओर लगी हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।
29 अप्रैल को रेप केस में आसाराम के बेटे नारायण साई की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कोर्ट ने साफ किया था कि साई को जमानत तब मिलेगी जब उनकी मां की सर्जरी का दिन तय होगा।
दिसंबर 2013 में गिरफ्तार होने के बाद से नारायण साई रेप के मामले में जेल में बंद हैं। उन पर सूरत की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन की तारीख तय होने पर ही नारायण सांई को जमानत
यह भी पढ़ें- गुजरात हाईकोर्ट ने दी नारायण साईं को 2 हफ्ते की जमानत