परिचय- महाराष्ट्र मंत्री विनोद तावड़े
महाराष्ट्र भाजपा में विनोद तावड़े पार्टी के महासचिव, अध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा के मुख्य सदस्यों की टीम में भी शामिल रह चुके हैं।
उम्र- 51 साल
विधानसभा सीट- बोरीवली
मुंबई। मराठा परिवार में जन्मे विनोद तावड़े महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। महाराष्ट्र में वे पार्टी के महासचिव, अध्यक्ष पद को संभालने के साथ-साथ भाजपा के मुख्य सदस्यों की टीम में भी शामिल रह चुके हैं।
राजनैतिक सफर की शुरुआत उन्होंने एबीवीपी में शामिल होकर की। 1995 में उन्हें महाराष्ट्र भाजपा का महासचिव बनाया गया।
बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने बोरीवली से ताल ठोकी थी। तावड़े ने पुलिसकर्मियों के लिए सराहनीय कार्य किया था।
उन्होंने 45 हजार पुलिसकर्मियों के फंसे बीमा राशि मामले को सुलझाया था। विनोद तावड़े ने किसानों के हित में भी आवाज उठाई।
उन्होंने महाराष्ट्र में बुरे दौर से गुजर रहे किसानों की बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए सरकार से कृषि विभाग के लिए अलग से बजट मुहैया कराने की असरदार मांग उठाई थी।