परिचय- महाराष्ट्र मंत्री प्रकाश मेहता
मुंबई के घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार भाजपा के विधायक रह चुके प्रकाश मेहता महाराष्ट्र में बीजेपी के नामी चेहरों में शुमार हैं।
उम्र- 55 साल
विधानसभा सीट- घाटकोपर
मुंबई के घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार भाजपा के विधायक रह चुके प्रकाश मेहता महाराष्ट्र में बीजेपी के नामी चेहरों में शुमार हैं।
वे महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। अब जब महाराष्ट्र में बीजेपी की भारी मतों से जीत हुई तो उन्हें भूला नहीं गया। शपथ ग्र्रहण समारोह में प्रकाश मेहता ने सबसे पहले शपथ ली।
प्रकाश मेहता महाराष्ट्र में एक ऐसे अकेला नेता हैं जिसे जनता ने लगातार पांच बार विधायक बनाया है। प्रकाश मेहता का प्रकृति प्रेम उनकी पहचान है।
वे घाटकोपर में कई पार्क बनवा चुके हैं। इतना ही नहीं वे गरीबों के लिए हमेशा खड़े रहे। उन्होंने अपने प्रयास के दम पर 30 से 40 झुग्गियों में रहने वाले तकरीबन एक लाख लोगों को पक्का मकान मुहैया कराया।