महाराष्ट्र: सीएम को राखी बांधने पहुंचीं किसानों की विधवाओं पर लाठीचार्ज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आवास के बाहर पुलिस ने महिलाओं पर जमकर लाठियां भांजी। महिलाएं मुख्यमंत्री को राखी बांधने पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक तादाद से ज्यादा भीड़ होने के चलते अफरा-तफरी मच गई।
नागपुर । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आवास के बाहर पुलिस ने महिलाओं पर जमकर लाठियां भांजी। महिलाएं मुख्यमंत्री को राखी बांधने पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक तादाद से ज्यादा भीड़ होने के चलते अफरा-तफरी मच गई।
रक्षा बंधन के मौके पर महाराष्ट में किसानों की विधावाएं सीएम से मिलने गई थी और उन्हें राखी बांधना चाहती थीं। गौरतलब है कि राज्य में फसल खराब होने के चलते हजारों किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। इस मौके पर किसानों की विधवाएं मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं भी बताना चाहती थीं।
अधिक संख्या बढ़ते देख आवास के बाहर पुलिस का बंदोबस्त किया गया था। सीएम से न मिल पाने के चलते भीड़ उग्र हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कई महिलाओं को मामूली चोटें भी आईं।