महाराज दलीप सिंह का एलबम 22 लाख में बिका
एक पुराना फोटो एलबम नीलामी में 22 हजार पौंड (करीब 22 लाख रुपये) में बिका। इसमें सिख साम्राज्य के अंतिम महाराज दलीप सिंह की कुछ तस्वीरें भी हैं।
लंदन। एक पुराना फोटो एलबम नीलामी में 22 हजार पौंड (करीब 22 लाख रुपये) में बिका। इसमें सिख साम्राज्य के अंतिम महाराज दलीप सिंह की कुछ तस्वीरें भी हैं।
डेली मेल ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि चमड़े के एलबम में 240 फोटो हैं, जिसमें महाराज दलीप सिंह की चार तस्वीरें हैं। यह एलबम हाल ही में एक परिसर की सफाई के दौरान एक कर्मचारी को मिला था। एक तस्वीर में दलीप सिंह आइल ऑफ वाइट स्थित पूर्व शाही निवास ओसबोर्न हाउस के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उस समय उनकी उम्र 17 साल थी। इस संग्रह में महाराज की पहली ड्राइंग भी है जिसे उन्होंने 1853 में बनाई थी। एलबम को एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने 19 हजार पौंड में खरीदा, लेकिन सभी शुल्कों को मिलाकर उन्हें कुल 22,400 पौंड का भुगतान करना पड़ा।
पढ़ेंःचार्ल्स डार्विन का पत्र 1.30 करोड़ में नीलाम
अभिनेत्री नोर्मा का ऑस्कर नीलाम
लॉस एंजलिस। हॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री नोर्मा शियरर का ऑस्कर अवार्ड बुधवार को 1.8 लाख डॉलर (करीब 1.18 करोड़ रुपये) में नीलाम हुआ। अमेरिकी अदाकारा ने यह प्रतिष्ठित अवार्ड 1930 में 'द डिवोर्सी' के लिए जीता था।