Move to Jagran APP

नेपाल में मधेशी-पुलिस की झड़प, कई वाहनों में लगाई आग

नेपाल में लगातार 105 वें दिन मंगलवार को भी मधेशी आंदोलन जारी रहा। विभिन्न स्थानों पर मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहन में आग लगा दी और तस्करी के हजारों लीटर पेट्रोल-डीजल को जला दिया।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2015 03:42 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2015 03:48 AM (IST)
नेपाल में मधेशी-पुलिस की झड़प, कई वाहनों में लगाई आग

मुजफ्फरपुर। नेपाल में लगातार 105 वें दिन मंगलवार को भी मधेशी आंदोलन जारी रहा। विभिन्न स्थानों पर मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहन में आग लगा दी और तस्करी के हजारों लीटर पेट्रोल-डीजल को जला दिया। पुलिस से झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। नेपालगंज रूपडिया जमुनाह में नेपाल प्रशासन ने टेंट हटाने का प्रयास किया। आंदोलनकारियों ने पेट्रोल बम फेंका। नेपाल परिक्षेत्र के नो मेंस लैंड पर आंदोलनकारी व पुलिसकर्मी आमने-सामने हो गए। जनकपुर सिगरेट कारखाना के समीप एक बाइक में आग लगा दी। करीब 1500 लीटर पेट्रोल नष्ट कर दिया।

loksabha election banner

सर्लाही जिले में कई स्थानों पर पेट्रोल, डीजल, डालडा, सरसों तेल व चीनी आदि तस्करी की सामग्री जला दी। रौतहट जिले के गौर से लेकर चंद्रनिगाहपुर तक मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया गया। सोनबरसा, भिट्ठामोड़ व बैरगनिया बॉर्डर के पास नो मेंस लैंड पर धरना जारी रहा। पर्सा व बारा जिले में छात्रों ने जुलूस निकाला और मधेश को गोली से बचाओ, नेपाल को ओली से बचाओ जैसे नारे लगाए। इसके अलावा मानव श्रृंखला बनाकर हक की मांग की।

वीरगंज के मैत्री पुल पर नाकाबंदी जारी रही। आंदोलन को धारदार बनाने के लिए सिरहा गोलबाजार के पूर्व सांसद जगत यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं, मधेशी संगठनों ने भारत से सहयोग मांगा है। इसके लिए पश्चिमी चंपारण के बलथर पेट्रोल पंप पर सूचना चस्पा की गई है। काठमांडू में भारत विरोधी प्रदर्शन किया गया।

पूर्व मंत्री की मैत्री यात्रा शुरू

मधेशी आंदोलन के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने सीतामढ़ी से मैत्री यात्रा का शुभारंभ किया। इसके तहत उन्होंने सीतामढ़ी शहर के रेड क्रास भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। वे नेपाल से लगे भारत के पांच राज्यों की सीमा व लगभग 1,800 किमी का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत -नेपाल के बीच बेटी - रोटी का संबंध है। इसे हर हाल में बहाल रखा जाएगा। उन्होंने मधेश आंदोलन को वाजिब करार दिया।

पढ़े : आज से सड़क से संसद तक गूंजेगी मधेसी हक के लिए आवाज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.