इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे विराट और अनुष्का?
विराट कोहली ने हाल ही में माना है कि वो और अनुष्का शर्मा साथ हैं। अब एक और खबर आ रही है जिसे सुनकर उनके प्रशंसक खुश हो जाएंगे। सुनने में आ रहा है कि दोनों यशराज की फिल्म में साथ नज़र आएंगे। दोनों ने काफी समय पहले एक टीवी
मुंबई। विराट कोहली ने हाल ही में माना है कि वो और अनुष्का शर्मा साथ हैं। अब एक और खबर आ रही है जिसे सुनकर उनके प्रशंसक खुश हो जाएंगे। सुनने में आ रहा है कि दोनों यशराज की फिल्म में साथ नज़र आएंगे।
दोनों ने काफी समय पहले एक टीवी ऐड साथ में की थी और यहीं से दोनों की मोहब्बत शुरू हुई। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा क्रिकेट पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं और वो चाहते हैं कि अनुष्का और विराट उस फिल्म का हिस्सा हो। विराट को ये ऑफर काफी दिलचस्प लगा है।
माना जा रहा है कि इस फिल्म को रानी मुखर्जी प्रोड्यूस करेंगी। रानी ने जब इस फिल्म के लिए विराट से संपर्क किया था तो उन्होंने आखिरी फैसला लेने के लिए अप्रैल 2015 तक का समय चाहिए।
यशराज क्रिकेट पर दो फिल्में बनाने की योजना बना रहा है। खबरें हैं कि दूसरी फिल्म में आदित्य रॉय कपूर को कास्ट किया जा सकता है।
देखें: विराट ने क्रिकेट के ग्रांउड में खुलेआम अनुष्का को किया किस