रंग लाया संघर्ष, पति से तलाक लेकर प्रेमी से करेगी शादी
फेसबुक पर दोस्ती और प्रेम-प्रसंग के बाद मध्य प्रदेश से भागकर आई संगीता अब अपने प्रेमी के साथ दांपत्य सूत्र में बंधेगी। प्रेमी और उसके पिता ने पुलिस प्रशासन के समक्ष छह माह के अंदर शादी करने का आश्वासन दिया।
जासं, गिरिडीह। फेसबुक पर दोस्ती और प्रेम-प्रसंग के बाद मध्य प्रदेश से भागकर आई संगीता अब अपने प्रेमी के साथ दांपत्य सूत्र में बंधेगी। प्रेमी और उसके पिता ने पुलिस प्रशासन के समक्ष छह माह के अंदर शादी करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सतना जिले की संगीता कुमारी व झारखंड के गिरिडीह जिले के सुईयाडीह निवासी विक्रम आनंद राय के बीच फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। पति को छोड़ संगीता विक्रम संग शादी रचाने पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया तो संगीता उसके घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई।
शुक्रवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेमी के पिता पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रतन प्रसाद राय ने पुत्र विक्रम की छह माह के अंदर संगीता के साथ शादी रचाने की बात कही। इस बीच, संगीता अपने पहले पति को कोर्ट से तलाक लेकर आएगी और उसकी प्रेमी से शादी होगी।