Move to Jagran APP

रकीबुल ने स्वीकार किया, छह जजों के साथ हैं नजदीकी संबंध

राष्ट्रीय शूटर तारा शाहदेव पर शादी के बाद धर्मातरण का दबाव बनाने व प्रताड़ित करने के आरोपी रंजीत उर्फ रकीबुल हसन ने छह जजों के साथ अपने संबंध स्वीकार किए हैं। शनिवार को जगन्नाथपुर थाने में पुलिस, आइबी व सीआइडी की लंबी पूछताछ में उसने कई चीजों का खुलासा किया। हालांकि सेक्स रैकेट चलाने व हॉस्टल की लड़कियों को सप्लाई करने के आरोपों से इन्कार किया है।

By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 12:54 PM (IST)
रकीबुल ने स्वीकार किया, छह जजों के साथ हैं नजदीकी संबंध

रांची [जागरण ब्यूरो]। राष्ट्रीय शूटर तारा शाहदेव पर शादी के बाद धर्मातरण का दबाव बनाने व प्रताड़ित करने के आरोपी रंजीत उर्फ रकीबुल हसन ने छह जजों के साथ अपने संबंध स्वीकार किए हैं। शनिवार को जगन्नाथपुर थाने में पुलिस, आइबी व सीआइडी की लंबी पूछताछ में उसने कई चीजों का खुलासा किया। हालांकि सेक्स रैकेट चलाने व हॉस्टल की लड़कियों को सप्लाई करने के आरोपों से इन्कार किया है। पुलिस ने अभी तक सामने आए जजों के नाम उजागर नहीं किए हैं। इसमें देवघर के दो जजों के अलावा हजारीबाग, शेरघाटी-बिहार व दिल्ली के एक-एक जज शामिल हैं। इस बीच हाई कोर्ट के निलंबित विजलेंस रजिस्ट्रार से भी पुलिस ने पूछताछ की।

loksabha election banner

पुलिस अधिकारी के अनुसार, रकीबुल ने अपने एनजीओ के सिलसिले में कुछ करीबियों के माध्यम से जजों से संपर्क बनाया था। उसने कोर्ट के महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने आवास पर मंगाने और केस मैनेज करने की बाबत साफ-साफ कुछ नहीं बताया। उसने कुछ पुलिस अधिकारियों, मंत्रियों व आइएएस अधिकारियों से भी मेलजोल की बात स्वीकार की है। जामताड़ा व सिमडेगा में जज रह चुके हाई कोर्ट के निलंबित विजलेंस रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ने स्वीकार किया कि वह रकीबुल की शादी में गए थे। उनके अलावा झारखंड सरकार के एक मंत्री से भी दूरभाष पर पुलिस ने सवाल-जवाब किया है। उनसे भविष्य में भी पूछताछ हो सकती है।

शेरघाटी के जज से पूछताछ को पुलिस रवाना

बिहार के गया जिले के शेरघाटी में पदस्थापित जज राजेश कुमार से पूछताछ के लिए रांची पुलिस की टीम शनिवार को रवाना हो गई। पुलिस टीम अपने साथ रंजीत की मां कौशल्या रानी व जज की फोटो भी ले गई है, जो दिल्ली में हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज से मिली है। जज राजेश कुमार ही अपने साथ रंजीत की मां को विमान से दिल्ली ले गए थे।

रांची रेंज के डीआइजी प्रवीण कुमार के मुताबिक रंजीत अभी तक सेक्स रैकेट चलाने व छात्रावास की छात्राओं के इस्तेमाल की बात को कबूल नहीं कर रहा है।

इस बीच झारखंड सरकार ने केंद्र को शनिवार को पत्र भेजकर मामले की सीबीआइ जांच कराने की अनुशंसा कर दी है। गृह विभाग के प्रधान सचिव एनएन पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर यह कदम उठाया गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में सीबीआइ मामले को टेकओवर कर लेगी।

पढ़ें: पहले मनुहार, फिर शादी और बर्बरता

पढ़ें: झारखंड में 'लव जेहाद' का एक और मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.