Move to Jagran APP

पोर्ट ब्लेयर-कार निकोबार के बीच चार्टर्ड विमान सेवा शुरू

देश के सबसे दूरवर्ती क्षेत्र कार निकोबार के लोगों के लिए यह मौका सपना पूरा होने जैसा ही था। कार निकोबार अब हवाई संपर्क से जुड़ गया है। कार निकोबार द्वीप के लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक मौका था जब यहां के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल [रिटायर्ड] एके सिंह ने पोर्ट ब्लेयर- कार निकोबार सेक्टर के बीच चार्टर्ड विमान सेवा क

By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 11:43 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 11:49 AM (IST)
पोर्ट ब्लेयर-कार निकोबार के बीच चार्टर्ड विमान सेवा शुरू

कार निकोबार। देश के सबसे दूरवर्ती क्षेत्र कार निकोबार के लोगों के लिए यह मौका सपना पूरा होने जैसा ही था। कार निकोबार अब हवाई संपर्क से जुड़ गया है।

loksabha election banner

कार निकोबार द्वीप के लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक मौका था जब यहां के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल [रिटायर्ड] एके सिंह ने पोर्ट ब्लेयर- कार निकोबार सेक्टर के बीच चार्टर्ड विमान सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार निकोबार स्थित इंडियन एयरफोर्स स्टेशन पर लोगों को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि यह केंद्र सरकार और अंडमान निकोबार प्रशासन के सहयोग से संभव हो सका है। केंद्र और निकोबार प्रशासन ने इसके लिए 100 दिनों का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस सेवा को शुरू करने को लेकर निर्धारित लक्ष्य को तय समय के अंदर पूरा होने पर उपराज्यपाल एके सिंह ने प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद किया।

पढ़ें: मुंबई स्थित हवाई अड्डों पर रेडियो कैब की नई सेवा शुरू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.