बीफ खाने के चलते पुलिस के रडार पर हैं चीनी नागरिक
मध्यप्रदेश पुलिस की जांच के दायरे में सात चीन के नागरिक हैं जिन पर पिछले एक साल से बीफ खाने का आरोप है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के ससान पॉवर प्रोजेक्ट में काम कर रहे चीन के नागरिकों पर बीफ खाने के चलते पुलिस की कड़ी निगाह बनी हुई है। कंपनी के सूत्रों का कहना है कि चीन के ये नागरिक कंपनी के कर्मचारी नहीं हैं बल्कि चीन के फर्म से जुड़े हुए हैं जिसने इस जिले में कंपनी का निर्माण कार्य किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, करीब 65 किलोग्राम बीफ एक निजी कैंटीन से बरामद कर उसे जांच के लिए एक लैब में भेजा गया है। कंपनी सूत्रों का कहना है कि चीन के नागरिकों को यह बता दिया गया है कि बीफ खाना कंपनी के गाइडलाइंस के खिलाफ है जो उसे बता दिया गया है।
ये भी पढ़ें- बिसाहड़ा कांड: गांव में हुई पंचायत, क्लिक कर जानें, क्या होगा आगे?
शनिवार को गिरफ्तार कैंटीन के कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक साल से ससान पॉवर प्रोजेक्ट में काम कर रहे चीन के सात कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ से मांस ला रहा था। चार लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश गौहत्या कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने ससान पॉवर फर्म के एच.आर. डिपार्टमेंट को नोटिस भेजकर कैंटीन के ठेकेदार और उसके ग्राहकों का पूरा ब्यौरा मांगा है।
ये भी पढ़ें- लुधियाना में महिला को गाेमांस बेचते पकड़ा, हिंदू संगठनों का हंगामा