Move to Jagran APP

रक्षा मंत्री, तीनों सेना प्रमुख व राहुल गांधी ने शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

लांसनायक हनुमनथप्पा का आज सुबह 11.45 बजे निधन हो गया। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। हनुमनथप्पा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 09:23 PM (IST)
रक्षा मंत्री, तीनों सेना प्रमुख व राहुल गांधी ने शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। लांसनायक हनुमनथप्पा का आज सुबह 11.45 बजे निधन हो गया। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। हनुमनथप्पा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर दिल्ली कैंट के बरार स्क्वॉयर में रखा गया है।

prime article banner

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, थल सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बरार स्क्वॉयर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शहीद हनुमनथप्पा के अंतिम दर्शन किए। कुछ ही देर में पीएम मोदी भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे।इस दौरान रक्षा मंत्री ने हनुमनथप्पा के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

शहीद लांस नायक का अंतिम संस्कार कल कर्नाटक स्थित उनके पैतृक शहर धारवार में किया जाएगा।

आरआर आर्मी हॉस्पिटल के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एसएस दुहन ने बताया कि उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। सभी सावधानियां बरती लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतता गया उनके हृदय से जुड़ी क्रियाएं लगभग शिथिल हो गईं।

दुहन ने प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कहा कि उनके दिमाग में सूजन आ गई थी। मौत से कुछ घंटे पहले दिमाग ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि जब हनुमनथप्पा को अस्पताल लाया गया था उसके बाद तकरीबन 6 घंटे के बाद उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। दुहन ने कहा हमने उन्हें बचाने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन उनका रक्तचाप लगातार गिरता चला गया।

हनुमनथप्पा की मौत पर पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमनथप्पा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'बहुत दुखदायी है कि वो हमे छोड़ कर चले गए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आपकी शहादत हमेशा याद रहेगी। गर्व है कि आपके जैसे सैनिक देश की रक्षा कर रहे हैं।'

जाबांज सिपाही की मौत पर सोनिया भी दुखी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके निधन पर शोक जताया। सोनिया कहा कि 'बहादुर बेटे के लिए प्रार्थना में पूका देश एकजुट है। देश का हर नागरिक दुखी है। उन्होंने आखिरी प्रदर्शन तक वीरता, साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। जो हमारे सशस्त्र बलों की पहचान है।' Pics: हिमस्खलन में एयर पॉकेट की वजह से बची हनुमनथप्पा की जान

ये भी पढ़े : हिम का हीरोः इस तरह जिंदा बच गए थे हनुमनथप्पा, जानिए इसके पीछे की कहानी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दुख जताया, उन्होंने ट्वीट किया 'हनुमनथप्पा ने अपने जीवन में दुनिया को दिखाया कि दढ़ता और साहस का क्या मतलब है। उनकी असाधारण भावना और दृढ़ता अंत तक सभी के लिए एक प्रेरणा है। मेरे विचार और प्रार्थना शोकाकुल परिवार के साथ है।'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हनुमनथप्पा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ममता ने ट्वीट कर कहा कि 'हनुमनथप्पा की निधन की खबर दुखदायी है। वीर जवान ने राष्ट्र को बड़ा बलिदान दिया। हनुमनथप्पा और उसके साथियों को मेरा सलाम।'

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने भी लांस नायक हनुमनथप्पा की मृत्यु पर शोक जताते हुए कहा कि उनके जैसे सैनिक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

पूर्व सेनाध्यक्ष और भाजपा नेता जनरल वीके सिंह ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए कहा कि चमत्कार दूसरी बार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हनुमनथप्पा का 6 दिनों तक 35 फीट नीचे बर्फ में दबे रहने के बाद जीवित बचना एक चमत्कार है।

पढ़े : नहीं काम आईं देशवासियों की दुआएं, वीर सपूत लांस नायक हनुमनथप्पा का निधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.