बिहार चुनाव में हार के बाद मोदी इस्तीफा देकर फिर गुजरात जाएंगे : लालू
बिहार में अंतिम चरण के मतदान के बाद आए पांच अलग--अलग एग्जिट पोल में से चार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सत्ता में वापसी की उम्मीद जताई गई।
नई दिल्ली। बिहार में अंतिम चरण के मतदान के बाद आए पांच अलग--अलग एग्जिट पोल में से चार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सत्ता में वापसी की उम्मीद जताई गई। जबकि एक में भाजपा नीत राजग व महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर होने के आसार बताए गए हैं।
महागठबंधन के प्रमुख नेता लालू यादव ने 190 सीटों पर जीत का दावा किया है, वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 8 नवंबर को नतीजों तक इंतजार करने की बात कही है। हालांकि भाजपा नेताओं ने जीत का दावा किया है।
ये भी पढ़ें- एग्जिट : बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कौन बनाएगा ? जानिए नतीजे
तीन प्रमुख चैनलों द्वारा कराए गए सर्वे में से दो एबीपी--नीलसन और इंडिया टीवी--सी वोटर ने महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया है। जबकि आज तक--सिसेरो ने भाजपा की अगुआई वाले राजग को ब़़ढत बताते हुए कांटे की टक्कर का संकेत दिया है।
मोदी इस्तीफा देकर फिर गुजरात जाएंगे : लालू
राजद प्रमुख लालू यादव ने एग्जिट पोल से आगे ब़़ढकर महागठबंधन की 190 सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद प्रधानमंत्री मोदी इस्तीफा दे सकते हैं। वे गुजरात लौट जाएंगे। हमारी ग्रेट विक्ट्री होगी।
नतीजों से हलचल नहीं होगी : कीर्ति आजाद
भाजपा नेता कीर्ति आजाद ने कहा कि चुनाव नतीजों से जनता की जीत होगी। लालू तमाशाई हैं। नतीजों के बाद भाजपा में कोई हलचल नहीं होगी।
पांचवें चरण में 60 फीसदी वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव--2015 का अंतिम व पांचवां चरण 7 जिलों की 57 सीटों पर 60 फीसदी मतदान के साथ गुरवार को संपन्न हो गया। पांच चरणों में यह सर्वाधिक है। इसके साथ ही राज्य की 243 सीटों के प्रत्याशियों का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद हो गया। 8 नवंबर रविवार को मतगणना के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली मौजूदा जदयू--राजद--कांग्रेस गठबंधन सरकार का फैसला होगा। राज्य की विपक्षी राजग गठबंधन और केन्द्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के लिए भी इसी चुनाव में जीत प्रतिष्ठा का प्रश्न है।
ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव के अंतिम चरण में मतदाताओँ ने दिखाया अधिक दम
चरणवार वोटिंग प्रतिशत
पहला चरण 57
दूसरा चरण 55
तीसरा चरण 53
चौथा चरण 57
पांचवा चरण 60
पांचवें चरण में यहां हुई वोटिंग :
सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कठिहार।
कोसी क्षेत्र के सहरसा, मघेपुरा व सुपौल।
महागठबंधन में कौन--कौन
जदयू, राजद और कांग्रेस
राजग में कौन--कौन
भाजपा, लोजपा, रालोस, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा