लालू ने मुख्तार पर कसा तंज, कहा- भाजपा के पेरोल पर हैं नकवी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा के मुस्लिम नेता मुख्तार अब्बास नकवी पर भी निशाा साधा है। उन्होंने कहा है कि नकवी भाजपा के पेरोल पर हैं। वे जिस दिन कम्यूनल बात नहीं करेंगे उन्हें उसी दिन पार्टी से बाहर
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा के मुस्लिम नेता मुख्तार अब्बास नकवी पर भी निशाा साधा है। उन्होंने कहा है कि नकवी भाजपा के पेरोल पर हैं। वे जिस दिन कम्यूनल बात नहीं करेंगे उन्हें उसी दिन पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
लालू प्रसाद यादव ने ये बातें माइक्रो ब्लौगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट की हैं।
अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर लिया है। अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि
भाजपा नेता खरौंट प्रजाति के चूहों की तरह हरकत कर रहे हैं। जिस तरह बिल में पानी डालने से वो पूँछ उठाकर तेजी से हड़बड़ा कर भाग जाते हैं, भाजपाई बिहार में ऐसे ही भाग रहे हैं।
बता दें कि दो दिन पहले ही भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बीफ (गोमांस) बैन पर एक बड़ा बयान दिया था। इस बयान के बाद वे विपक्षियों के निशाने पर रहे थे। उन्होंने कहा था कि बीफ खाने वाले लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। हालांकि उनके बयान की चारों ओर आलोचना हुई थी। खुद भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी उनके बयान को गलत बताया था।
ये भी पढ़ेंः लालू ने किया ट्वीट - गठबंधन होगा, बड़े बलिदान के लिए रहें तैयार
ये भी पढ़ेंः पता है, लालू को किसने सताया और जेल भिजवाया, पढ़ें ये खबर...