जनिये, जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक के बारे में
जनसंघ के संस्थपक बलरज मधोक का निधन हो गया है। 96 वर्ष के मधोक ने एम्स में आखिरी सांसे ली।
नई दिल्ली। जनसंघ के संस्थापकों में से एक बलराज मधोक का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने एम्स में अंतिम सांसे ली। 96 वर्ष के बलराज मधोक आरएसएस के वरिष्ठ नेता थे। मधोक जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।
- बलराज मधोक का जन्म 23 फरवरी, 1920 को स्कार्दू बाल्तिस्तान (अब पाकिस्तान) में हुआ था।
-लाहौर में पढ़ाई के दौरान वह आरएसएस के संपर्क में आए थे।
-मधोक भाजपा की इकाई एबीवीपी के संस्थापक भी थे।
-मधोक ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जन संघ की स्थापना की थी।
-1966-67 में मधोक जनसंघ के अध्यक्ष रहे।
-पार्टी ने उनकी अध्यक्षता में 1967 का आम चुनाव लड़ा। जनसंघ को इस चुनाव में अपनी सबसे बड़ी कामयाबी मिली और पार्टी ने 35 सीटें जीतीं।
- बलराज मधोक दो बार लोकसभा सांसद भी रहे।
- वे गणमान्य शिक्षाविद, विचारक, इतिहासवेत्ता, लेखक एवं राजनीतिक विश्लेषक भी थे।
-1973 जब लाल कृष्ण आडवाणी जनसंघ के अध्यक्ष रहे तो उन्हें तीन साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया।
- 1979 में उन्होंने 'भारतीय जनसंघ' को जनता पार्टी से अलग कर लिया। लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई।