Move to Jagran APP

देर रात मुंह ढककर स्कूटर से निकलीं LG किरण बेदी, जानिए क्या है कारण

स्कूटर राइड पूरी करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 01:59 PM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 02:20 PM (IST)
देर रात मुंह ढककर स्कूटर से निकलीं LG किरण बेदी, जानिए क्या है कारण
देर रात मुंह ढककर स्कूटर से निकलीं LG किरण बेदी, जानिए क्या है कारण

पुडुचेरी,जेएनएन। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी पिछले दिनों देर रात स्कूटर पर मुंह ढककर निकलीं। उनकी यह तस्वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हालांकि किरण बेदी ने खुद यह फोटो ट्वीट की है। खबरों के अनुसार बेदी ने पुराना तरीका अपनाते हुए देर रात शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

loksabha election banner

वो जिस स्कूटर पर निकली थीं उसे एक महिला ही चला रही थी। अपनी स्कूटर राइड पूरी करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है पुडुचेरी को रात में सुरक्षित पाया लेकिन इसे और सुधारा जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वो पीसीआर और डायल 100 से जुड़ें।

बताया जा रहा है कि किरण बेदी देखना चाहती थीं कि देर रात अकले सड़क पर निकलने वाली महिलाओं को कितना सुरक्षित महसूस होता है।

बता दें कि किरण बेदी खुद एक महिला आईपीएस हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बार आवाज उठा चुकी हैं। 35 साल तक सेवा में रहने के बाद सन 2007 में उन्होने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी।

यह भी पढ़ें: नौ घंटे में 5 बैठक, नेताओं को नसीहत कार्यकर्ताओं को जीत का फार्मूला

यह भी पढ़ें: बच्चों की देखभाल के लिए दिव्यांग महिला कर्मियों को अब दोगुनी राशि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.