Move to Jagran APP

खरखौदा कांड में सनाउल्ला के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

मेरठ पुलिस ने सनाउल्ला के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थानेदार ने अदालत से अनुरोध कर सनाउल्ला पर दुष्कर्म की धारा में इजाफा कर दिया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और विवेचना का तरीका पहले से ही सवालों के घेरे में था। आरोपियों को बचाने और यहां तक स्वयं कप्तान पर आरोपियों की पैरवी तक के आरोप लगे।

By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 11:03 AM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 11:32 AM (IST)
खरखौदा कांड में सनाउल्ला के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

लखनऊ। मेरठ पुलिस ने सनाउल्ला के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थानेदार ने अदालत से अनुरोध कर सनाउल्ला पर दुष्कर्म की धारा में इजाफा कर दिया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और विवेचना का तरीका पहले से ही सवालों के घेरे में था। आरोपियों को बचाने और यहां तक स्वयं कप्तान पर आरोपियों की पैरवी तक के आरोप लगे।

loksabha election banner

ध्यान रहे कि रिपोर्ट दर्ज होने के 11 दिन बाद 13 अगस्त को बड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सनाउल्ला को गिरफ्तार कर किया था। उसे मीडिया के सामने तो पेश नहीं किया गया बल्कि एसएसपी ओंकार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया था कि सनाउल्ला ने जो मेडिकल रिपोर्ट पेश की। उसके मुताबिक सनाउल्ला अपहरण में शामिल नहीं था और न उसने दुष्कर्म किया है।

मुकदमे की विवेचना कर रही एसओ अलका सिंह ने अदालत से सनाउल्ला को कोर्ट तक लाने की अनुमति मांगी। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय शगुन पंवार की अदालत में पेश किया गया। अदालत की इजाजत से सनाउल्ला के मुकदमे में धारा 376डी का इजाफा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपी बना दिया। इसके बाद उसे फिर जेल भेज दिया गया।

डॉक्टरों ने जताई थी दुष्कर्म की आशंका

दुष्कर्म में सीओ को दस वर्ष की सजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.