पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को बिहार का अतिरिक्त प्रभार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी बिहार का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इस बारे में रविवार को राष्ट्रपति सचिवालय से एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। बिहार के राज्यपाल डीवाई पाटिल का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी बिहार का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इस बारे में रविवार को राष्ट्रपति सचिवालय से एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। बिहार के राज्यपाल डीवाई पाटिल का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वे बिहार का कामकाज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद पर बने रहकर देखेंगे। यह व्यवस्था बिहार के लिए पूर्णकालिक राज्यपाल की नियुक्ति तक जारी रहेगी।