Move to Jagran APP

केरल में दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

पीड़िता ने पुलिस और मजिस्ट्रेट को दिए बयान में विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 10:04 PM (IST)
केरल में दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार
केरल में दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

तिरुअनंतपुरम, प्रेट्र। केरल में कांग्रेस को बेहद शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा रहा है। कोवलम विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए एम. विंसेंट को दुष्कर्म और महिला का पीछा करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। विंसेंट ने आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है।

loksabha election banner

पुलिस ने शनिवार को तकरीबन तीन घंटे पूछताछ के बाद विंसेंट को गिरफ्तार कर लिया। उन पर दुष्कर्म, महिला का पीछा करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मामला 19 जुलाई को प्रकाश में आया था। विधायक द्वारा लगातार फोन करने और प्रताड़ित करने से तंग आकर पीड़िता ने नींद की कई गोलियां खा ली थीं। महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान बचा ली गई। 

इसके बाद पीड़िता के पति ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पीड़िता ने पुलिस और मजिस्ट्रेट को दिए बयान में विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विंसेंट ने पिछले कुछ महीनों में महिला को 900 से ज्यादा बार फोन किया था। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि सरकार आरोपी को सजा दिलाएगी।

इस घटना से सकते में कांग्रेस

विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक विधायक की गिरफ्तारी से कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन सकते में है। सदन में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला और केरल कांग्रेस के पूर्व प्रमुख के. मुरलीधरन ने पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता एम. बिंदु कृष्णा और शनिमोल उस्मान ने विंसेंट से इस्तीफा देकर जांच का सामने करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: ये खतरा है बड़ा, अभी कुछ नहीं किया तो मुंबई-कोलकाता का नामोनिशान मिट जाएगा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.