केन्या के विक्टोरिया लेक में नाव दुर्घटना में दो बच्चों की मौत
पश्चिमी केन्या के विक्टोरिया लेक में एक यात्री नाव के डूब जाने से उसमें सवार दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस नाव की टक्कर मछली मारने वाले एक बड़े जहाज से हो गई। टक्कर के बाद नाव पलट गई और उसमें सवार 23 यात्री पानी में गिर
नई दिल्ली। पश्चिमी केन्या के विक्टोरिया लेक में एक यात्री नाव के डूब जाने से उसमें सवार दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस नाव की टक्कर मछली मारने वाले एक बड़े जहाज से हो गई। टक्कर के बाद नाव पलट गई और उसमें सवार 23 यात्री पानी में गिर पड़े। बचाव दल ने 23 में 21 यात्रियों को बचा लिया, लेकिन दो बच्चे की डूबने से मौत हो गई। उन बच्चों के शव को पानी से निकाल लिया गया है।
यह घटना स्थानीय समय के अनुसार बुधवार की रात 2.00 बजे के आसपास हुई। इस लेक में अक्सर रात के वक्त मछली मारने वाली जहाज गुजरती है, क्योंकि उस समय पानी शांत होता है और अधिक मछलियां पकड़ी जाती है।