केजरीवाल कैबिनेट में फेरबदल, डिप्टी सीएम के पास होगा कानून मंत्रालय
दिल्ली में केजरीवाल कैबिनेट में थोड़ा फेरबदल किया गया है। दिल्ली सरकार में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कानून मंत्रालय की भी नई जिम्मेदारी दी गई है। आम आदमी पार्टी की सरकार में मनीष सिसोदिया दिल्ली के तीसरे कानून मंत्री होंगे।
नई दिल्ली। दिल्ली में केजरीवाल कैबिनेट में थोड़ा फेरबदल किया गया है। दिल्ली सरकार में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कानून मंत्रालय की भी नई जिम्मेदारी दी गई है। आम आदमी पार्टी की सरकार में मनीष सिसोदिया दिल्ली के तीसरे कानून मंत्री होंगे।
दिल्ली विधानसभा में बोले केजरी, तोमर ने मुझे धोखे में रखा
फर्जी डिग्रियां रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के विधि मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आप सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा को दिल्ली का नया कानून मंत्री नामित किया था।
केजरीवाल को थी तोमर की फर्जी डिग्री की जानकारी: योगेंद्र
दो माह के अंदर कानून मंत्रालय में यह तीसरा फेरबदल है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि किन हालातों में मनीष सिसोदिया को कानून मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस बदलाव से दिल्ली का सियासी पारा एक बार फिर गरमा गया है।